बरेली, अप्रैल 23 -- थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद में मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित बाबर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत पर जा रहे थे, तभी गांव के सुनील कुमार और उसकी मां सरोजनी देवी समेत दो अज्ञात लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की। जमीन के एवज में 10 लाख की रंगदारी मांगी। बाबर का कहना है कि उनकी दादी तश्लीम ने वर्ष 1983 में यह जमीन खरीदी थी, लेकिन सरोजनी ने अपने चाचा रामचन्द्र के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और कूटरचित वसीयत तैयार कर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली है। यह भी पढ़ें- जाली कागजात से जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप, जांच शुरू पुलिस ने बाबर की तहरीर पर सुनील कुमार, सरोजनी देवी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.