जमीन विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 8 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी वैभव सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह ने सुरेरी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे भूमि विवाद को लेकर उनके पट्टीदार बृजेश सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल के बाद रविवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर, केस दर्ज घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.