साहिबगंज, अप्रैल 9 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीन पहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंका गांव में गुरुवार को जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जोंका निवासी मुकद्दर हुसैन (40),ताजदार आलम(54)मंतशा ताज(18) का जमीन संबंधित बात को लेकर कहा सुनी होते होते पड़ोस के मुकद्दस आलम(40) और उसकी पत्नी नसीमा बीवी(38) के बीच मारपीट हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गया।सभी घायलों को अपने-अपने परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में मुकद्दर हुसैन और ताजदार आलम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मामले को लेकर तीन पहाड़ थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.