गिरडीह, मई 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ पंचायत के बंधाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। एक पक्ष के अवध गोप के लिखित आवेदन के आधार पर गांडेय पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ 25/26 के तहत मारपीट, चोरी सहित अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 50 वर्षीय पैसेजर महतो, 40 वर्षीय राम महतो, 25 वर्षीय विकास यादव, 22 वर्षीय मिथुन यादव और 20 वर्षीय विवेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि मामला 17 मई का बताया जा रहा है। अवध गोप के आवेदन के अनुसार वह अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए नींव खोद रहे थे। इसी बीच बालदेव महतो आया और घर बनाने का विरोध करने लगा। वह बालदेव महतो से बातचीत कर ही रहे थे कि इसी क्रम में पैसेजर यादव, राम महतो,, विकास यादव, मिथुन यादव और विवेक यादव लाठी डंडा लेकर आए और...