बगहा, अप्रैल 24 -- बगहा। पटखौली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 मलकौली में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। लोगों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने बताया कि घायलों का उपचार किया। इस घटना में राजकुमार गुप्ता (50), आरती कुमारी (18), शारदा देवी (40), अभय कुमार (20) और शांति देवी (60) को चोटें आई। उन्होंने बताया कि राजकुमार और आरती कुमारी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में घायल राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसके चाचा द्वारा उसकी जमीन पर लगे टाट को हटाकर दीवार खड़ी कर रहे थे। जब इसका विरोध किया तो चाचा एवं उनके लड़कों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर की। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.