गाजीपुर, जनवरी 16 -- मरदह। सिरसी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। जिसमें महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए। सर्वजीत यादव ने बताया कि रविन्द्र यादव ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध रूप से जनरेटर रखवा दिया। इसका विरोध करने पर विपक्षी आक्रोशित होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमे सर्वजीत यादव, उनकी पत्नी रिंकू यादव, भाई अजीत यादव, सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविन्द्र यादव,जोगिन्दर यादव,हरेन्द्र यादव, शिवबचन,हरिश्चन्द्र यादव,अमेरिका,चन्द्रिका,राहुल यादव,मंजीत,रवि,विकास,कृष्णा, अभिषेक,विवेक यादव के खिलाफ मारपीट,जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.