गोपालगंज, मार्च 20 -- सिधवलिया। थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में भागमनी देवी, मिथिलेश कुमार, विकास यादव, अच्छेलाल यादव, कपिल यादव, दीपक कुमार एवं हरकेश यादव शामिल हैं। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.