जमीन विवाद में मारपीट, पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप
धनबाद, जून 16 -- धनबाद। बगुला बस्ती में जमीन की खरीद-बिक्री करने के एवज में पांच लाख रुपए रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सरायढेला में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में चार नामजद सहित 8-10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। धैया नाग नगर निवासी संजय हाजरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने शिवलाल हेंब्रम और दशरथ हेंब्रम से 150 डिसमिल जमीन खरीद-बिक्री करने के लिए ली थी। जमीन को लेकर जगन हाजरा , विशु हाजरा, पप्पू हाजरा व महेंद्र हाजरा ने पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की। पांच जून को वे उस जमीन पर चल रहे बाउंड्री का काम देखने गए तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जख्मी हालत में संजय हाजरा को एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.