गाजीपुर, जून 11 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरैला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित मु. कलाम खां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 जून 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह विवादित भूमि के पास खड़े थे। इसी दौरान गांव के सुएब खां पुत्र रियायत हुसैन, अरबाज पुत्र सुएब, तारीक पुत्र सुएब, परवेज खां पुत्र शाहनवाज तथा अफसार खां पुत्र एकराम खां वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। दिलदारनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...