जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल
गिरडीह, जून 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव में गुरुवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट और हो हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण जुटे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांडेय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गांडेय पुलिस मरगोडीह गांव पहुंची और मामले की जांच की। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। मारपीट में एक पक्ष से आजाद मंडल वहीं दूसरे पक्ष से रामेश्वर मंडल, मंगर मंडल, खुभी मंडल और डोमन मंडल घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। मारपीट को लेकर एक पक्ष से चतुर मंडल तो दूसरी और से रामेश्वर मंडल ने थाना में आवेदन दिया है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.