बलिया, दिसम्बर 12 -- पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चकरा निवासी पंचमी चौहान और वीर बहादुर चौहान के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह इसी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में 58 वर्षीय वीर बहादुर, उनकी पत्नी 56 वर्षीय शारदा और पुत्र 42 वर्षीय स्वामीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि जमीन विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.