गिरडीह, मार्च 6 -- गिरिडीह। जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। यह मारपीट बुधवार को पांडेयडीह में हुई है। इस संबंध में पांडेयडीह निवासी गोपाल कुमार की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में पांडेयडीह निवासी सीताराम मरीक, कृष्णा मरीक, डहरु मरीक, दिनेश मरीक, सूरज मरीक, मुन्ना कुमार, डहरू मरीक की पत्नी, सीताराम मरीक की पत्नी एवं कृष्णा मरीक की पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...