गिरडीह, मार्च 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बजगुन्दा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष की जरीना खातुन, रौशनी परवीन व मुशर्रफ अंसारी घायल हो गए। घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के मुशर्रफ अंसारी ने बताया कि वे अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने के लिए दीवार खड़ा कर रहे हैं। जिसमें दीवार निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसी क्रम में गांव के यूसुफ अंसारी व अन्य लोगों ने शनिवार को उक्त स्थल पर पहुंच कर अचानक हो हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही विरोधी पक्ष द्वारा दीवार निर्माण कार्य को भी जबरन बंद करवा दिया गया। बताया कि घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.