जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल, एक रेफर
गिरडीह, जून 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा गांव में सोमवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर नींव की खुदाई को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें संजय तुरी और लखन तुरी घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण संजय तुरी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं लखन तुरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने बेंगाबाद थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। संजय तुरी ने आरोप लगाया है कि जमीन का बंटवारा किए बिना नींव की खुदाई करने से मना करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.