देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आमगाछी निवासी रोहित चौरसिया ने आरोप लगाया है कि पिता और बड़े पिता के बीच जमीन का मौखिक बंटवारा पूर्व में हो चुका है। बावजूद पुराने मकान और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बड़े चाचा शंकर चौरसिया ने रामपुर के पुराने घर पर ताला लगाकर कब्जा कर रखा है। कहा गया है कि 11 मई 2026 की शाम करीब छह बजे भाभी रिंकी देवी घर में अकेली थी। उसी दौरान राकेश चौरसिया और संदीप चौरसिया घर में घुस गाली-ग्लौज करते हुए घर में रखे सामान बाहर फेकने लगा। दोनों ने घर खाली करने की धमकी दी। शाम में जब घर पहुंचा और बिखरे सामान समेट रहा था, तभी विश्वनाथ चौरसिया, राकेश चौरसिय...