बिहारशरीफ, मार्च 9 -- जमीन विवाद में मारपीट, दंपति समेत चार घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कोसुम्भा गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़े भाई और उसके परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल राजेश तांती ने बताया कि उनकी मां ने पहले ही दोनों भाइयों के बीच जमीन का बराबर बंटवारा कर दिया था। इसके बावजूद बड़े भाई कार्तिक तांती उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो बड़े भाई ने अपने पुत्रों और परिजनों के साथ मिलकर घर में घुस आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में राजेश तांती, पत्नी जितनी...