जमीन विवाद में मारपीट, दंपति घायल
बिहारशरीफ, जून 5 -- जमीन विवाद में मारपीट, दंपती घायल शेखपुरा , हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महादेवनगर मोहल्ले में जमीन विवाद में दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दीपक गुप्ता और पत्नी उषा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि रास्ता का विवाद पड़ोसी से चल रहा है। पड़ोसी ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। इस संबंध में पड़ोसी सहित चार लोगों के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। दोनों घायल कोयला गांव के निवासी है, जो किराये के मकान में रहते हैं। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.