जमीन विवाद में मारपीट, थाने पर प्रदर्शन
वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, संवाद। पांडेयपुर चौराहे के पास जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे। एक पक्ष से व्यापारी नेता ने असलहे की मुठिया से मारने और धमकी देने का आरोप लगाया। इसे लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया है। डबल ट्री हिल्टन होटल के पास की एक जमीन को लेकर पट्टीदारों में विवाद है। सोनी गुप्ता का आरोप है कि नेहा गुप्ता कुछ लोगों को साथ लेकर जेसीबी के साथ कब्जे के लिए पहुंच गईं। वहां दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। घटना के बाद सोनी गुप्ता के पक्ष में पांडेयपुर व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेष गुप्ता उर्फ बमबम थाने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उन पर असलहे की मुठिया से सिर पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.