बदायूं, जून 17 -- बदायूं। जमीन विवाद को लेकर दो लोगों के खिलाफ घर के दरवाजे तोड़ने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पड़ताल कर रही है।वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी रामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के सुभाष से उनका जमीन को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते 21 मई की दोपहर करीब तीन बजे सुभाष और उसका भांजा माधव डंडा लेकर उनके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी का केस आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए घर के दरवाजों पर धक्का मारकर उन्हें तोड़ दिया। विरोध करने पर दोनों ने रामू के साथ मारपीट कर दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जा...