गिरडीह, मार्च 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के खोजारटोल गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक पक्ष के घनश्याम महथा 45 वर्ष, चिंतामणि देवी 40 वर्ष, अंकित कुमार 17 वर्ष, लक्ष्मी कुमारी 18 वर्ष सभी ग्राम खोजारटोल व कालेश्वरी देवी 50 वर्ष ग्राम घोरंजो (जमुआ) तथा अन्य पक्ष के सिकंदर महथा 30 वर्ष त्रिवेणी महथा 50 वर्ष दोनों का ग्राम खोजारटोल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां पर उपचार के बाद घनश्याम महथा व सिकंदर महथा को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...