देहरादून, अप्रैल 8 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने जेठ, देवर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक टिबड़ी कॉलोनी निवासी सीमा देवी पत्नी सेवा राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार और विपक्षियों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका फैसला 17 मार्च 2026 को उनके पक्ष में आया था। इसके बाद से ही आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं।आरोप है कि 5 अप्रैल को जेठ मानसिंह, देवर हरपाल सिंह, नेपाल सिंह और प्रकाश निवासी टिबड़ी कॉलोनी थाना रानीपुर शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर लोहे की सरियों और डंडों से सीमा देवी और उनके पति सेवा राम पर हमला कर दिया, जिससे सेवा राम...