जमीन विवाद में मारपीट, छिनतई, प्राथमिकी
देवघर, अप्रैल 7 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना अंतर्गत गिधापाथर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना के संबंध में बेनी मंडल ने जानकारी दी है कि गांव के विक्की कुमार, परमेश्वर कामती, ललिता देवी समेत दो अज्ञात लोग उसके घर की दीवार तोड़ने लगे। उसकी मां मीना देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बताया कि शोर सुनकर उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने पत्नी के गले से चांदी की हार छीन दुर्व्यवहार भी किया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.