गोरखपुर, अप्रैल 16 -- पीपीगंज/भरोहिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रनाडीह में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पीड़ित धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक आए दिन विवाद करता रहता है। बुधवार शाम उसने धर्मेंद्र, सुधीर, सुनील और जयहिंद के साथ मारपीट की और चाकू से भी वार किया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.