फरीदाबाद, फरवरी 17 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। थाना तिगांव क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट, धमकी और हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जैतपुर बदरपुर (नई दिल्ली) निवासी प्रकाश चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह अपने साथियों अमित, अरुण व अरविंद के साथ गांव तिगांव स्थित अपने प्लॉट पर चारदीवारी कराने पहुंचे, तभी वीरपाल, उसका बेटा सुमित, अक्षय नागर तथा 5-6 अन्य युवकों ने उनके साथ मारपीट की।शिकायत के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया और मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना ईआरवी के माध्यम से थाना तिगांव को मिली। बाद में शिकायतकर्ता थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.