गंगापार, मार्च 31 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गगौर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है।फूलपुर कोतवाली अंतर्गत गगौर गांव निवासी मंजू देवी ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी अरविंद कुमार से जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को अरविंद कुमार करीब 20 लोगों के साथ, जिनमें कुछ लोग वकील की ड्रेस में भी थे, विवादित जमीन पर पहुंचे और जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.