गढ़वा, अप्रैल 7 -- रंका। थानांतर्गत खपरो गांव में जमीन विवाद में मारपीट की घटना हुआ। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। उसे लेकर विधवा राजकुमारी देवी ने पीएलवी राजेश कुमार की मदद से शिकायत की। उक्त संबंध में आवेदन थाना को दिया गया। आरोप लगाया कि गांव निवासी मुस्ताक अंसारी के पुत्र शमशेर मियां, रफीक मियां, मंजन मियां, अकबर मियां, आजाद मियां, रफीक मियां सहित अन्य लोग उसके उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। उसका भतीजा सुरेंद्र भुइयां, राकेश भुइयां पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.