गोरखपुर, मार्च 24 -- बड़हलगंज। कस्बे के बाईपास रोड स्थित आशा देवी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पुश्तैनी जमीन को आरोपितों ने तय सीमा से अधिक कब्जा कर लिया। सोमवार को जब वह जमीन की बाउंड्री कराने पहुंची तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बांस लेकर दौड़ा लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...