गोरखपुर, जून 7 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जिन्दापुर गांव में रविवार सुबह करीब नौ बजे जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विजय कुमार (35), संध्या देवी (32), धर्मा देवी (38), चकदेई देवी (65) और ऋषिपाल (65) की पिटाई कर दी, जिससे सभी घायल हो गए। मारपीट में महिलाओं समेत सभी के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायलों में सुदामा देवी का सिर फट गया। घटना के बाद परिजन सभी घायलों को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट, महिला घायल पीड़ित विजय कुमार ने आरोपितों के खिलाफ पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...