जमीन विवाद में महिला व पति पर हमला
बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम कमदा में जमीन के विवाद को लेकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कमदा निवासी रुखसाना पत्नी मोहम्मद रजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते छह जून की शाम करीब पांच बजे आरोपी पक्ष ने उन्हें और उनके पति को रास्ते में रोक लिया। पीड़िता के अनुसार गांव निवासी अशफाक पुत्र फारूक, फारूक पुत्र याकूब, शफीना पुत्री फारूक व थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के लौकहवा निवासी सद्दाम ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रुखसाना और उनके पति को चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.