छपरा, फरवरी 7 -- सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सोनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता मुन्नी देवी (50 वर्ष), पति अजय साह, निवासी शिकारपुर के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने पति और पुत्र के साथ अपनी जमीन पर काम कर रही थीं। इस दौरान पारिवारिक विवाद को लेकर कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। शोर सुनकर जब उनके पति, पुत्र और चाची बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा महिला के पति की जेब से 5500 रुपये नकद नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.