जमीन विवाद में महिला पर हमला, गंभीर
देवघर, जून 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के भोराजमुना गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मीना देवी है। परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल महिला के पति विनोद यादव ने बताया कि पाटीदारों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि विवाद को लेकर दूसरी ओर के लोग अक्सर बहाना बनाकर झगड़ा और मारपीट करते रहते हैं। विनोद यादव के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। उसी दौरान कुछ लोग गाली-ग्लौज करते हुए लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान मीना देवी को गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.