जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, सिर फटा, गला दबाकर चांदी की सिकड़ी लूटने का आरोप
देवघर, मई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता चंद्रिका देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पीड़िता चंद्रिका देवी (50 वर्ष), पति जालेश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 18 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के सामने खड़ी थीं। इसी दौरान उनके गोतिया बबलू यादव (25 वर्ष) और मन्नू यादव (22 वर्ष) जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के उनके घर के सामने रखी ईंट और अन्य सामान हटाने लगे। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर महिला द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.