जौनपुर, अक्टूबर 7 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला और उसकी बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयसिंहपुर निवासी जड़ावती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पट्टीदार मन्नालाल पुत्र श्रीपत, कमलेश पुत्र दुखखी राम, मीरा देवी पत्नी राम आसरे और जूही पुत्री राम आसरे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दो दिन पूर्व विपक्षियों ने उसका पक्का मकान और बगल में बना शौचालय गिरा दिया था। छ: अक्तूबर की शाम करीब छह बजे इसी विवाद को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ईंट-पत्थर से मारपीट कर जड़ावती को घायल कर दिया। उसे बचाने पहुंची उसकी बहन...