शाहजहांपुर, नवम्बर 26 -- गांव मानपुर पिपरिया में जमीन विवाद की रंजिश को लेकर महिला और उसके पति को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता राधा देवी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी चेतराम से जगह को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। 17 नवंबर को वह लहसुन की गुड़ाई करने जा रही थी, तभी चेतराम, उसका पुत्र महेश, पत्नी फूलमती और बहू शीतला देवी ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे पति सत्यपाल को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आठ दिन की देरी से अब रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.