चतरा, जनवरी 9 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सीसीएल में नौकरी और मुआवजा के लिए अवैध बंदोबस्ती का खुलासा प्रशासन की ओर से होता आया है।जमीन जोत रहा है कोई और कागज़ात किसी और के नाम। कुछ ऐसे ही एक नये मामले में एशिया की सबसे बड़ी कोल परियोजना मगध का विस्तार का रफ्तार चतरा जिले के टंडवा में थम गया है। जिस देवलगडा कोल पैच में 80 मिलियन टन कोयले की भंडारण है वहां गांव के आदिवासी परिवार प्रशासन और सीसीएल से न्याय की भीख मांग रहे हैं। पंचायत की मुखिया सीता देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने डीसी के पास पत्र लिखकर आरोप लगाया है खाता संख्या 278 में पेटरवार, गाड़ी लौंग समेत अन्य गांव के भूमाफियाओ ने लगभग 20 एकड़ से अधिक अवैध बंदोबस्ती करा लिया है। जिसपर सौ साल से अधिक गांव के आदिवासी परिवार खेती करते आ रहे हैं। लिहाजा टंडवा के देवलगडा पैच में कोल उत्पादन सीसीएल आरंभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.