बिहारशरीफ, मई 17 -- जमीन विवाद में भाई ने चार बहनों को मारपीट कर किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र के कम्बल बिगहा गांव में जमीन विवाद में भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर चार सगी बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल ममता कुमारी, खुशबू कुमारी, सुलेखा देवी और गीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने मारपीट करने का आरोप भाई बसन्त चौधरी और भतीजा नीतीश कुमार पर लगाया गया है। घायलों ने बताया कि जिस घर में वह रहती है, उसी घर पर कब्जा कर भाई ने मारपीट की है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में भाई ने चार बहनों को मारपीट कर किया घायल इस संबंध में अरियरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...