जमीन विवाद में बेटा-बहू ने बुजुर्ग को मारकर किया घायल
गिरडीह, मई 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जामतारा निवासी कृष्णानंदन मोदी (68) ने डुमरी थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही पुत्र व पुत्रवधू समेत तीन लोगों पर मारपीट एवं जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में कृष्णानंदन मोदी ने बताया कि 21 मई गुरुवार को वह किसी काम से जामतारा गए थे। वापस लौटने के दौरान डुमरी-गिरिडीह रोड स्थित टीवीएस शो-रुम जामतारा के समीप उनके पुत्र संजय कुमार अग्रवाल, पुत्रवधू बबीता अग्रवाल तथा आशीष कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा एवं कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और जमीन बेचने को लेकर विवाद करने लगे। कृष्णानंदन के अनुसार जब उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.