छपरा, मई 2 -- पानापुर। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद में पंचायत के मुखिया एवं उनके परिजनों द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता प्रभुनाथ तिवारी की 75 वर्षीया पत्नी कुंती देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें बकवा पंचायत के मुखिया एवं धनौती गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी, राजू तिवारी, संजय तिवारी, विक्की कुमार तिवारी सहित सोलह लोगों को नामजद किया है ।
महिला पर हमला दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि सीओ पानापुर के आदेशानुसार सरकारी अमीन गुरुवार की दोपहर मेरी भूमि की मापी करने पहुँचे थे । इसी बीच सीमांकन के दौरान लाठी डंडे एवं अवैध हथियारों के साथ घात लगाये मुखिया एवं उनके परिजनों ने मुझपर हमला कर दिया । अपने हाथ में खुरपी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.