गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतन हरैया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने बहू और ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ससुर का हमलावरों ने वीडियो भी बना लिया। जख्मी ससुर व बहू को इलाज के लिए उचकागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज वहीं चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नौतन हरैया गांव निवासी मो. जहरूदीन और उनके पड़ोसियों के बीच छह कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान पड़ोसियों ने गाली-गलौज करते हुए मो. जहरूदीन की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। ससुर की पिटाई होते देख घर में बैठी बहू बाहर निकली और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.