जमीन विवाद में फायरिंग व अगवा करने का आरोप
लखनऊ, जून 19 -- हुलासखेड़ा में जमीन विवाद में भाजपा नेता व वकील की वर्दी में पहुंचे कुछ लोगों से विवाद के बाद मारपीट हो गई। भाजपा नेता के साथ रहने वाले युवक को वकील की वर्दी में मौजूद लोग लाइसेंसी पिस्टल के साथ लेकर कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर के सामने दफ्तर में भी हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान वॉयरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। भाजपा नेता ने मारपीट , साथी को अगवा करने व लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन छीनने की तहरीर दी है जबकि दूसरे पक्ष ने मारपीट व फायरिंग करने की तहरीर दी है। पुलिस ने जख्मी तीन लोगों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने फायरिंग व अगवा करने के आरोपों से इंकार किया है।
जमीन विवाद का विवरण भाजपा नेता हंसराज रावत व अमित के बीच जमीन विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.