गोपालगंज, मार्च 16 -- ल मांझागढ़,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेख टोली गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर लिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में शेख टोली गांव के सोनू कुमार ने पुलिस को बताया है कि गांव स्थित उसकी निजी जमीन में लगी सरसों की फसल को नई बाजार के संतोष कुमार गुप्ता, केदार प्रसाद, चिंताहरण प्रसाद, पारस प्रसाद, अभिषेक कुमार व अन्य लोगों ने रविवार को जोत दिया। विरोध करने पर सभी लोग लाठी-डंडे से मारने लगे। इसी दौरान संतोष कुमार गुप्ता ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में सोनू कुमार ने संतोष कुमार गुप्ता, चिंताहरण...