प्रयागराज, अप्रैल 23 -- उमरी गांव निवासी मोहम्मद अरशद ने पूरामुफ्ती पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही नौसाद, कमरुल, बदरे, गुड्डू, रवजुल और सादान ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, वह अपने रिश्तेदारों की पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने गया था, तभी नामजद आरोपियों ने पहुंचकर जमीन पर अपना दावा किया और काम रुकवाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद निर्माण जारी रखने पर उसी रात करीब आठ बजे आरोपी हथियारों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गए और स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बुजुर्ग और बेटों पर किया हमला, फायरिंग का भी आरोप विरोध करने पर फायरिंग की और घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.