बदायूं, जनवरी 6 -- दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने मदारपुर गांव में हुए जमीन के विवाद और मारपीट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त भाऊ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप था और वह घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा दे रहा था। थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जरैठा रोड स्थित एक मेंथा प्लांट के पास से आरोपी को दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.