औरंगाबाद, मई 20 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर पुत्र एवं बहू द्वारा पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 65 वर्षीय कमता यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, कमता यादव का अपने बड़े पुत्र रामदहिन यादव एवं बहू निर्मला देवी से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे कमता यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी ने बताया कि जमी...