जमशेदपुर, मार्च 28 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पिस्तौल के बल पर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार कुलदीप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी का हथियार बरामद करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित इंदू अपार्टमेंट के निवासी अमित कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन स्टेशन रोड में है। जिस पर कुछ लोग जाली दस्तावेज के आधार पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। अमित कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि मंजू खेतान और संतोष खेतान द्वारा कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को कुलदीप सिंह नामक ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, 25 मार्च की सुबह करीब 11.30 ...