जमीन विवाद में पिटाई व धमकी का आरोप, चार पर केस
बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसूपुर के मजरे बालपुर में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने और सरकारी आदेश का विरोध करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ननके उर्फ मिश्रीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके और विपक्षी के बीच भूमि बंटवारे का विवाद चल रहा है। इस मामले में न्यायालय द्वारा बंटवारे का आदेश भी पारित किया जा चुका है। आरोप है कि आदेश के अनुपालन में लेखपाल कई बार जमीन की पैमाइश करने पहुंचे, लेकिन विपक्षी पक्ष ने हर बार आपत्ति जताते हुए कार्रवाई में बाधा डाली। पीड़ित का आरोप है कि पैमाइश के दौरान लगाए गए खूंटों को उखाड़कर फेंक दिया गया और जमीन पर कब्जा छोड़ने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.