बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 22 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब रास्ते को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित महिला प्रभा देवी पत्नी स्व. रामपति निवासी दुबरा पश्चिम डीह थाना गैडास बुजुर्ग के अनुसार गांव के ही राजेश, संजय, मंजय व कमलेश समेत अन्य लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं शीला, संगीता व दीपा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीट दिया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.