प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- जमीन के विवाद को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने महिला और उसके बेटी-बेटों को मारा पीटा, अभद्रता की। बेटी के गले से सोने की चेन छीन ली। बंद दरवाजे को कुल्हाड़ी से तोड़ने, आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस पहुंची तो वे जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बड़ेरा गांव निवासी पूनम सोनी पत्नी विजय ने न्यायालय में वाद दायर किया। 26 नवम्बर 2025 को करीब 12.30 बजे उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गांव के कुछ लोग पुवाल रखने लगे। जब उसने मना किया तो वह लोग गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो वह लोग घर में घुसकर पीटा। उसकी बेटी नैंसी सोनी, बेटे शिवा सोनी को भी लात घूंसो से मारा। नैंसी के गले में पहनी स...