भागलपुर, फरवरी 2 -- घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया गांव में शनिवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर भीषण हिंसा की घटना सामने आई। नवनिर्मित निजी भूखंड की रखवाली कर रहे एक निजी गार्ड को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल गार्ड का इलाज मायागंज अस्पताल, भागलपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर फुलकिया निवासी बालकिशोर जायसवाल ने अपनी निजी जमीन की घेराबंदी कर पक्की दीवार का निर्माण कराया था। उक्त जमीन पर कुछ अन्य लोगों द्वारा कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार की देर रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच लगभग 40 की संख्या में आए बदमाशों ने जेसीबी मशीन की मदद से मौके पर पहुंचकर लगभग 370 फीट लंबी पूरी दीवार को ध्वस्त कर दिया। दीवार तोड़ने के दौरान बदमाशों ने लगातार 17 से 18 राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.