बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर धमकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मवई जुन्नारदार निवासी सुशील कुमार द्विवेदी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही गीता वर्मा, सुल्तान वर्मा और सुनीता वर्मा द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके खेत में जबरन नाली का पानी छोड़ रहे हैं, जिससे उसकी जमीन को नुकसान हो रहा है। मना करने पर आरोपियों द्वारा एससी/एसटी एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है, जिससे वह मा...